फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वाहनों के दौड़ने से पहले ही दरकी पुल की मिट्टी, कई जगह धंसी सड़क

Tue, 14 Oct 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही बरती गई है। एलिवेटेड रोड के पिलरों के कमजोर मिलने के बाद अब बिहारीगढ़ के पुल की सड़क बरसात में मिट्टी दरकने पर जगह-जगह से धंस गई है। ऐसा तब है, जबकि अभी तक इसके वाहनों के लिए खोला भी नहीं गया है। इससे पुल के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के अक्षरधाम से देहरादून तक निर्माणाधीन 210 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का निर्माण अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का निर्माण 13000 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसमें खड़ तीन पर बिहारीगढ़ के ऊपर से एक किमी लंबा एलिवेटेड पुल बनाया गया है। यह अमानतगढ़ से शुरू होकर बिहारीगढ़ थाने से आगे उतरता है। पिछले माह इसका निर्माण कार्य एनएचएआई ने पूरा कर दिया था। दोनों लेन पर तारकोल की सड़क बना दी गई थी।
वाहनों के लिए खोलने से पहले ही अचानक दर्जन भर स्थानों पर पुल की मिट्टी दरकने से सड़क धंस गई। एक स्थान पर तो दो सौ मीटर का पैच ही खराब हो गया है जिसे आनन फानन में एनएचएआई की कार्यदाई संस्था ने उखाड़ दिया है ताकि इसकी मरम्मत की जा सके। फिलहाल इस हिस्से से दो से तीन फीट गहराई तक सड़क की खोदाई कर दी गई है।
विज्ञापन

n स्कूटी सवार हो चुका है मौत का शिकार : इस एलिवेटेड रोड की एप्रोच रोड पर जितने भी छोटे पुल बनाए गए हैं उनके दोनों तरफ की मिट्टी धंसने से सड़क पर सफर जानलेवा हो गया है। पुल ऊंचे हो गए और दोनों तरफ सड़क नीची हो गई है। यह एक्सप्रेसवे सौ की रफ्तार के लिए बनाया गया है। ऐसे में इस पर सफर सुरक्षित नहीं है। हालांकि अभी इसे वाहनों के लिए नहीं खोला गया है।
केवल दोपहिया वाहन ही इस पर अनधिकृत रूप से दौड़ रहे हैं। गत दिनों इस पुल पर एक स्कूटी सवार ऐसे ही धंसी सड़क से पुल पर चढ़ते वक्त उछल कर मौत का शिकार बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें