सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग और करपा फाउंडेशन गाजियाबाद की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार शुरू हो गया है। कृषि, जलवायु परिवर्तन, पोषण और सतत विकास के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाना था विषय पर आयोजित सेमिनार में पहले दिन वक्ताओं ने देश और किसानों की आर्थिक स्थिति पर अपनी बात रखी।
रविवार को दो दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। इसमें मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति प्रोफेसर केएस राणा, विशिष्ट अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश कुमार और मुख्य वक्ता आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर एसपी सिंह रहे। एसपी सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था, विकास दर, किसानों की स्थिति पर विस्तार से अपनी बात रखी।
प्रोफेसर दिनेश कुमार ने अर्थव्यवस्था पर अपनी बात रखी। प्रोफेसर केएस राणा ने किसानों की स्थिति खराब बताई। उन्होंने कहा किसानों की स्थिति सुधार के लिए किसान आयोग बनाया जाना जरूरी है। डॉ. महीपाल ने भी अर्थव्यवस्था पर अपनी बात रखी। प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इस दौरान शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। बताया गया कि सोमवार को भी सेमिनार चलेगा। इसमें डॉ. खालिद अनवर, डॉ. हरवीर सिंह चौधरी, सीमा मिश्रा, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. मनीषा सैनी, डॉ. शुभ्रा चतुर्वेदी, डॉ. वंदना रुहेला, डॉ. योगिता अरोड़ा, डॉ. शैली, डॉ. अनुजा अग्रवाल, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. नीता कौशिक, डॉ. पूनम खरे, डॉ. शशि नौटियाल, डॉ. विजय सिंह राणा, नेहा कपिल, मेधा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
जैन डिग्री कॉलेज में नेशनल सेमिनार में भाग लेते केएस राना वीसी- फोटो : SAHARANPUR
जैन डिग्री कॉलेज में नेशनल सेमिनार में भाग लेते शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR