फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: झुलसाऊ गर्मी ने किया बेहाल

Sun, 08 Jun 2025 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में अ​धिक गर्मी के चलते बड़ी नहर में नहाते युवा 
विज्ञापन
सहारनपुर। झुलसाऊ गर्मी से लोग बेहाल रहे। न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान भी 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसकी वजह से रविवार का दिन इस सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जनपद में बीते चार दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। हवा गुम होने की वजह से गर्मी का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर में तेज धूप और हवा गुम रहने के कारण भीषण गर्मी महसूस की गई। इसकी वजही से लोग पसीने-पसीने रहे।
पंखों से भी कोई खास राहत नहीं मिली। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान शनिवार के 37 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बढ़कर 38.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। यही वजह रही कि दोपहर के समय लोग सड़कों पर कम निकले।
विज्ञापन

जो लोग सड़कों पर दिखे वह मुंह पर कपड़ा लपेटे थे। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान जताया है। 12 जून के बाद हल्के बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें