फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने किया बेहाल, झुलसा रही धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। भीषण गर्मी में जीना मुहाल हो गया है। आलम यह है कि धूप झुलसा रही है। इस वजह बाजारों में ग्राहक कम आ रहे हैं। न्यूनतम तापमान भी बढ़ने से रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 41.08 और न्यूनतम 27.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। इस वजह से कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, नेहरू मार्केट, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, प्रताप मार्केट, नुमाइशकैंप और हकीकतनगर सहित अनेक बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही एवं बाजारों में भी चहल पहल कम दिखाई दी। जो लोग जरूरी कामों से बाहर निकले, उन्होंने खुद को पूरी तरह सूती कपड़ों से ढक रखा था और चश्में का इस्तेमाल किया। धूप की वजह से त्वचा भी झुलस ही है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। आगामी दिनों तापमान और बढ़ेगा।

सहारनपुर अधिक तापमान व गर्मी के चलते घंटाघर पर पाइप से नहाता व्यक्ति- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में अधिक तापमान के चलते चेहरा ढाक कर जाती युवती- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें