फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बीड़ी मांगने पर कर दी थी सेल्समैन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने सेल्समैन सुमित हत्याकांड का राजफाश कर दिया है। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। सेल्समैन ने हत्यारोपी से बीड़ी मांगी तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने सेल्समैन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी व्योम बिंदल ने बताया कि 16 मार्च को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भांग के ठेके पर हरदोई जिले के खसौरा गांव निवासी सेल्समैन सुमित की चाकू गोदकर कर दी थी। उसके बाद अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटनास्थल पर सीसीटीवी खंगाले, जिनमें तीन युवक एक साथ जाते दिखाई दिए। उससे पुलिस को सफलता मिली। बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर से चकहरेटी जाने वाले रास्ते से हत्यारोपी साकिब पुत्र वाजिद निवासी जमालपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें