फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी बाजार में जर्जर धर्मशाला की छत और दीवार गिरी

विज्ञापन
सहारनपुर के रानी बाजार में गिरा पुराना मकान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के प्रमुख रायवाला बाजार के पास रानी बाजार इमली तला में एक मंदिर से लगती जर्जर धर्मशाला की छत और दीवार सोमवार शाम अचानक ढह गई। इसका मलबा इमली तला से कटहरा की ओर जाने वाली सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय रास्ते से गुजर रहे बच्चे और अन्य लोग इसकी चपेट में नहीं आए। क्षेत्र के लोगों ने रोष जताया कि जर्जर हालत में होने के बावजूद अवैध कब्जे की नीयत और कुछ विवादों के कारण धर्मशाला का जीर्णोद्धार नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद धर्मशाला के सामने और आसपास रहने वाले परिवारों में दहशत बढ़ गई।
विज्ञापन

रानी बाजार इमलीतला निवासी अमित कुमार, सुमित कुमार और बंटी ने बताया कि रानी बाजार से लेकर कंबोह कटहरा तक इस धर्मशाला सहित 20 से अधिक ऐसे जर्जर भवन हैं। इनमें सैकड़ों लोग दहशत में जी रहे हैं। एनआरआई अजय गुप्ता भी इसी क्षेत्र के निवासी थे। इसी कालोनी के निवासी शिव कुमार ने बताया कि कमेटी के विवाद और अन्य कारणों से कई बार इसके सुधारीकरण में अवरोध आ चुका है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने नगर निगम को सूचना दी है। मगर अब तक मलबा भी नहीं उठवाया गया है। मुहल्ले वाले कई बार बैठकें कर चुके हैं। मगर अब तक खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि जल्द ही रायवाला, रानी बाजार, इमलीतला, कंबोह कटहरा सहित अन्य क्षेत्र के लोग बैठक कर यहां के जर्जर भवनों के बारे में कोई रणनीति बनाएंगे। इस घटना के बारे में नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। वहां टीम भिजवाई जा रही है।

सहारनपुर के रानी बाजार में गिरा पुराना मकान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें