फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराने वालों का बढ़ रहा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक तरफ कोरोना का बढ़ता संक्रमण डरा रहा है तो, दूसरी तरफ एक तस्वीर यह भी सामने आई है कि समय रहते सही उपचार और सावधानी बरतकर कोरोना को हराने वालों का आंकड़ा भी बढ़ा है। बीते सिर्फ 11 ही दिन की बात करें तो इस दौरान 9127 संक्रमित मिले, जबकि 6880 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

यह आंकड़ा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि मई माह की जब शुरूआत हुई तो कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया था। रोजाना 300 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे थे। फिर सात मई आई तो यह आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया। स्थिति यह हो गई कि 24 घंटे में मिलने वाले संक्रमितों का आंकड़ा ठीक होने वाले मरीजों के आंकड़े से डेढ़ गुना तक ज्यादा हो गया था। इस तरह से एक मई से 11 मई के बीच कुल 6051 संक्रमित मिले। 24 घंटे में सबसे ज्यादा संक्रमित 09 मई को 1431 मिले थे। वहीं, कोरोना को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो इन 11 दिनों के भीतर 6880 लोगों ने कोरोना को हराया है। खास बात यह है कि 09 मई तक जहां ठीक होने वालों का आंकड़ा संक्रमित मिलने वालों की संख्या से पीछे रहता था, वह 10 मई से आगे हो गया। कोरोना को हराने वालों की संख्या बढ़ गई। इसके पीछे यही वजह बताई जा रही है कि बीमारी होने पर जिन्होंने गंभीरता बरती, सही और समय पर उपचार लिया, वह कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

एक से 11 मई तक की स्थिति
01 मई 398 संक्रमित मिले, 342 ठीक हुए।
02 मई 937 संक्रमित मिले, 727 ठीक हुए।
03 मई 549 संक्रमित मिले, 429 ठीक हुए ।
04 मई 499 संक्रमित मिले, 248 ठीक हुए।
05 मई 693 संक्रमित मिले, 441 ठीक हुए।
06 मई 880 संक्रमित मिले, 610 ठीक हुए।
07 मई 1171 संक्रमित मिले, 645 ठीक हुए।
08 मई 1207 संक्रमित मिले, 361 ठीक हुए।
09 मई 1431 संक्रमित मिले, 927 ठीक हुए।
10 मई 860 संक्रमित मिले, 1029 ठीक हुए।
11 मई 502 संक्रमित मिले, 1121 ठीक हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें