फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश ने बढ़ाई ठंडक, 12 साल में सबसे सर्द रही 2026 की बसंत पंचमी

Sat, 24 Jan 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बिहारीगढ़ के बुग्गावाला मार्ग पर बने गड्ढों में भरा पानी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व अनुमान के अनुसार शुक्रवार को दिनभर बारिश रही। तेज शीतलहर के कारण अधिकतम तापमान में 16 डिग्री की गिरावट हुई, जिसने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। बीते 12 साल के तापमान के आंकड़े देखें तो इस बार की बसंत पंचमी भी सबसे सर्द रही है।
विज्ञापन

जनपद में 16 जनवरी तक घना कोहरा रहा। उसके बाद से कोहरा छटना शुरू हो गया था। बीते चार दिन से अच्छी धूप निकल रही थी, जिसमें 22 जनवरी की धूप इतनी तेज थी कि उसमें अधिक देर तक बैठना मुश्किल हो रहा था, लेकिन मौसम विभाग ने करीब दस दिन पहले ही 23 जनवरी को बारिश का अनुमान जता दिया था और हुआ भी वैसा ही। 22 जनवरी को दिनभर धूप रहने के बाद शाम को हल्के बादल निकल आए थे, लेकिन उनको देखने से नहीं लग रहा था कि 23 में बारिश होगी ही।
23 जनवरी की सुबह जब लोग जगे तो बूंदाबांदी हो रही थी। पूर्वाह्न 11:30 बजे तक बूंदाबांदी होती रही, लेकिन उसके बाद तेज शीतलहर चली, जिसके साथ बारिश भी तेज हुई। दिनभर शीतलहर चलने और रुक रुककर बूंदाबांदी होने से सर्दी फिर से बढ़ गई। बारिश 27 एमएम दर्ज की गई। ऐसे में जो न्यूनतम तापमान एक दिन पहले 22 जनवरी को 10 डिग्री सेल्सियस था वह चार डिग्री गिरकर छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया।। अधिकतम तापमान में 16 डिग्री की गिरावट और वह 22 जनवरी के 25 डिग्री से गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह इस सीजन का अभी तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंत पंचमी का बीते 12 साल का तापमान

वर्ष-बसंत पंचमी की तिथि-न्यूनतम-अधिकतम

2026-23 जनवरी-0609

2025-02 फरवरी-1025.5

2024-14 फरवरी-9.825

2023-26 जनवरी-10.5-20

2022-05 फरवरी-4.518

2021-16 फरवरी-5.823

2020-29 जनवरी-0918

2019-10 फरवरी-5.518

2018-22 जनवरी-07-25

2017-01 फरवरी-09-21

2016-12 फरवरी-07-24

2015-24 जनवरी-04-17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें