फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरदान बनी बरसात, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

विज्ञापन
सहारनपुर में हुई बरसात में स्कूल से घर लौटते स्कूली छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सोमवार से रुक रुककर हो रही रिमझिम बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी। रिमझिम बारिश जमीन के अंदर तक जाएगी और फसलों को ताकत देंगी। बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आई है। हालांकि ओलावृष्टि की आशंका को लेकर वे चिंतित भी हैं।
विज्ञापन

सोमवार से शुरू हुई हल्की बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रही। बारिश रुक रुककर होने के कारण गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए ये बरसात बेहद फायदेमंद साबित होगी। हल्की बरसात रबी सहित अन्य फसलों के लिए भी फायदेमंद रहेगी। बागवानी के लिए भी इस बारिश से लाभ होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि सोमवार से शुरू हुई हल्की बरसात से गेहूं, गन्ना, सरसों, चना, मटर और सब्जियों की फसलों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा बागवानी में आम, अमरूद, लीची सहित अन्य के लिए भी यह बारिश लाभकारी साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस बरसात से फसलों से न सिर्फ पाले का प्रकोप समाप्त हो जाएगा बल्कि एक पानी की आपूर्ति भी हो जाएगी, क्योंकि पाले के प्रकोप से फसलों पर विपरीत असर पड़ता है। इसके अलावा जिन किसानों को पशुओं के लिए जई आदि की बुआई करनी है, इसमें देरी होने की आशंका है। इसके साथ ही गेहूूं, सरसों आदि पर माहू जैसे कीट का प्रकोप भी इस बारिश से धुल जाएगा, लेकिन आलू और टमाटर की फसल में झुलसा रोग के बढ़ने की आशंका है। हालांकि आलू और टमाटर की पैदावार जनपद में काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें