फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द पंजाबन 2019 बनी सहारनपुर की तरनप्रीत

विज्ञापन
पंजाबन 2019 की विजेता तरनप्रीत - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब में हुई प्रतियोगिता में सहारनपुर की तरनप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सहारनपुर का नाम रोशन कर दिया। वह द पंजाबन 2019 चुनी गईं। तरनप्रीत उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतियोगिता में शामिल हुई थी।
विज्ञापन

मोहल्ला सुभाष नगर निवासी तरनप्रीत पुत्री कुलबीर ने द पंजाबन 2019 बनकर सहारनपुर का नाम रोशन किया। पंजाब के संगरूर में द पंजाबन कॉन्टेस्ट में उत्तर प्रदेश की तरफ से तरनप्रीत ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में द पंजाबन मंच के आयोजकों द्वारा पंजाबी मुटियारों के मुकाबले करवाए गए। इस मुकाबले में पहला स्थान तरनप्रीत कौर ने प्राप्त किया। वहीं, तरनप्रीत ने कार्यक्रम मिलनसार में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मुकाबले में मुटियारों से धार्मिक व पंजाबी सभ्याचार संबंधित प्रश्न पूछे गए। दूसरे टैलेंट राउंड में तरनप्रीत ने अपना टैलेंट भांगड़ा व गतका दिखाया, जिसके बाद तीसरा राउंड प्रश्नोत्तरी हुआ, उसमें भी तरनप्रीत कौर ने सटीक जवाब दिए। इस तरह तीनों राउंड को जीतते हुए तरनप्रीत कौर प्रथम स्थान पर रही। तरनप्रीत को दो ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके सहारनपुर लौटने पर प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें