सहारनपुर। अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने काजी परिवार में जारी सियासी घमासान पर टिप्पणी की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि सहारनपुर के गंगोह का मसूद परिवार सोशल मीडिया में इस समय चर्चाओं में हैं।
उन्होंने कहा कि सांसद इमरान मसूद के बयान कि मेरे परिवार से कोई भी चुनाव नहीं लड़ेगा। इसके बाद से परिवार में सियासी घमासान मचा हुआ है। उनके दामाद शायान मसूद जो बेहट से चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने पिछले दिनों सपा का दामन थाम लिया है। इसके बाद उनके बीच मारपीट और अन्य बातों को लेकर सोशल मीडिया पर बयान दिए जा रहे हैं। कहा कि आमलोग जानते हैं कि जानबूझकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। सांसद इमरान अंदरखाने उनकी मदद करना चाहते हैं। यह सब इसलिए हो रहा है कि लोग यह न कहें कि आपने तो कहा था कि आपके परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है। यह सब क्यों हो रहा है।