सहारनपुर। वर्ष 2014 में हुए दंगे के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ने तत्कालीन जिलाधिकारी, तत्कालीन अपर जिलाधिकारी और तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को साक्ष्य के लिए 17 मार्च को तलब किया है।
बता दें, कि वर्ष 2014 में गुरुद्वारा की जमीन को लेकर जिले में दंगे हुए थे। दंगे के दौरान पुलिस कांस्टेबल सहसपाल को गोली मार दी गई थी, जिसमें सहसपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मौके पर तत्कालीन जिलाधिकारी संध्या तिवारी, तत्कालीन अपर जिलाधिकारी दिनेश चंद्र और तत्कालीन वरिष्ठ अधीक्षक राजेश पांडेय मौजूद थे, लेकिन विवेचक ने उन्हें साक्षी नहीं बनाया था। मुकदमे के दौरान साक्ष्य और केस डायरी में दोनों अधिकारियों के मौकेपर उपस्थित होने के साक्ष्य प्रकाश में आए।
इसके बाद सहायक शासकीय अधिवक्ता ने प्रार्थनापत्र देकर तीनों अधिकारियों को साक्ष्य अभियोजन के महत्वपूर्ण बताते हुए तीनों अधिकारियों को तलब करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया।
प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने तीनों अधिकारियों को 17 मार्च को तलब किया है।