फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा के साथ मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित

Tue, 11 Oct 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन को जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में श्री नवदुर्गा सेवा समिति की ओर से चल रही श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का विधिवत समापन कर मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। मूर्ति का भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया गया। 
विज्ञापन


खलासी लाइन स्थित मंदिर में पिछले कई दिनों से नवदुर्गा सेवा समिति की ओर से पूजा अर्चना की जा रही थी। मंगलवार को पूजा कर मां दुर्गा की मूर्ति  का विधिवत विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु मां दुर्गा की मूर्ति  लिए चल रहे थे।

यात्रा खलासी लाइन से शुरू होकर शारदा नगर, सर्किट हाउस रोड, मानकमऊ होते हुए अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया। इस अवसर पर अमरदीप गौतम, शंकर सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें