फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रधानाचार्य नहीं भेज रहे शिक्षकों व कर्मचारियों की पत्रावली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण समिति के मंत्री सत्यप्रकाश त्यागी ने कुछ प्रधानाचार्यों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों की पत्रावलियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय नहीं भेजने पर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में एक जनवरी 2006 के बाद 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति से ठीक अगले दिन एक वार्षिक वेतन वृद्धि जोड़कर वेतन निर्धारण करके पेंशन आदि का लाभ मिल रहा है। बीते तीन वर्षों से इसमें कार्यवाही चल रही है। उप शिक्षा निदेशक स्तर से अनेक निस्तारण हो चुके हैं, लेकिन कुछ विद्यालयों द्वारा अभी तक पत्रावलियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय नहीं भेजी गई हैं, जिसकी वजह से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने अनुरोध किया है कि संबंधित प्रधानाचार्य पत्रावली आगे बढ़ाएं, जिससे शिक्षकों और कर्मचारियों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें