फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए गन्ने का भाव

Mon, 13 Oct 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में किसानों की बैठक को संबो​धित करते चौधरी धर्मेंद्र मलिक। संवाद
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि बीमारी के चलते बासमती धान की पैदावार कम हुई है। सरकार को चाहिए कि किसान को बासमती धान की खरीद पर एक हजार रूपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाना चाहिए। साथ ही गन्ने का मूल्य 450 रूपये प्रति क्विंटल किया जाए।
विज्ञापन

चौधरी धर्मेंद्र मलिक कस्बे की कॉलोनी शिवपुरी में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के आवास पर किसानों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार खाद्य वस्तुओं को सस्ते दामों पर बेचना चाहती है तो उसे किसानों को सब्सिडी देनी चाहिए। साथ ही किसानों को फसल का मूल्य पूरा मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रोग के कारण बासमती धान की पैदावार 50 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान न होने के कारण किसान दीपावली का त्यौहार कैसे मनाएंगे। दीपावली के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष शेर पाल राणा, जिला उपाध्यक्ष प्रवेश चौधरी, रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजू चौधरी, नानोता ब्लॉक अध्यक्ष सुमित चौधरी ठाकुर कुशलवीर, कुलबीर सिंह, चंद्रपाल, सतीश चौधरी, जॉनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें