शाकंभरी। सिद्धपीठ शाकंभरी क्षेत्र में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है, हिंदुओं का नवरात्र मेला, हिंदुओं को रोजगार। सोमवार को मां शाकंभरी देवी संघर्ष समिति के तत्वावधान में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस तरह के पोस्टर शाकंभरी क्षेत्र में लगा दिए। मांग करते हुए कहा कि 19 मार्च से लगने वाले नवरात्र मेले में गैर हिंदुओं का प्रवेश रोका जाए।
सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में आगामी 19 मार्च से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ नवरात्र मेला शुरू हो रहा है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शाकंभरी पहुंचकर मेले की तैयारियों का जायजा लिया था। सोमवार को कार्यकर्ता इकट्ठा होकर सिद्धपीठ शाकंभरी क्षेत्र में पहुंचे। वहां पर निर्माणाधीन पुल के पिलर समेत अन्य स्थानों पर यह पोस्टर लगा दिए। मां शाकंभरी देवी संघर्ष समिति के अध्यक्ष व बजरंग दल के प्रांत बलोपासना प्रमुख हरीश कौशिक ने कहा कि नवरात्र का पर्व हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए मेले में होने वाला व्यापार भी हिंदू समाज के लोगों द्वारा ही किया जाना चाहिए। संवादय