फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पदयात्रा को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मशकरा नदी पर पुल एवं संपर्क सड़क की मांग को लेकर निकाल रहे थे पदयात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बेहट। मशकरा नदी पर पुल एवं संपर्क सड़क निर्माण की मांग को लेकर गांव मुर्तजापुर के ग्रामीणों द्वारा निकाली जा रही पदयात्रा को पुलिस ने गांव से बाहर बीच रास्ते में ही रोक दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और वापस जाकर नदी किनारे धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से मशकरा नदी पर पुल और सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बरसात के दिनों में नदी पार करना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी मांग को लेकर ग्रामीण पदयात्रा करते हुए मां शाकंभरी देवी धाम पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गांव से बाहर ही रोक दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। धरने पर ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, उनके पति खड़क सिंह, भूषण सैनी, ब्रजपाल, समे सिंह, जोनी कुमार, भूरी, पदम सिंह व आशीष सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें