फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल में चला पुलिस का अभियान, एक ही रात में 219 लोग दबोचे

Tue, 18 Oct 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों की पुलिस ने वांछितों और वारंटी की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ अभियान चलाया। एक ही रात में 130 वांछितों और 89 वारंटी समेत 219 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एक ओर जहां इस अभियान में सराहनीय कार्य करने के लिए तीन थाना प्रभारियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया, वहीं लापरवाही पर पांच प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित जिले के एसएसपी को निर्देशित किया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक जेकेे शाही के निर्देश पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की पुलिस ने वांछितों एवं वारंटी की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया।

पुलिस ने शनिवार की रात आठ बजे से रविवार की रात दो बजे तक धरपकड़ अभियान चलाया। इस दौरान सहारनपुर पुलिस ने 70 वांछित एंव 52 वारंटी, मुजफ्फरनगर पुलिस ने 40 वांछित और 25 वारंटी एवं तथा शामली पुलिस ने 20 वांछित एवं 12 वारंटी गिरफ्तार किए।
विज्ञापन


मंडल के तीनों जिलों में 130 वांछित एवं 89 वारंटी मिलाकर कुल 219 लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापामारी के बाद सबसे अच्छा कार्य करने के लिए पुलिस उप महानिराक्षक सहारनपुर जेके शाही ने सहारनपुर के फतेहपुर थाना प्रभारी, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना एवं शामली के झिंझाना थाना प्रभारी को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया।

डीआईजी के निर्देश पर चले इस अभियान के दौरान निर्गत निर्देशों का पालन न कर कार्य में लापरवाही करने वाले सहारनपुर के रामपुर मनिहारान, नानौता थाना प्रभारी, मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन, मंसूरपुर थाना प्रभारी एवं शामली के थाना आदर्श मंडी  एवं बाबरी थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें