फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के सरसावा में बाईपास के लिए अधिग्रहीत जमीन का डीएम ने प्रभावित किसानों को दिया मुआवजा

Tue, 18 Oct 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मुआवजा के चेक देते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के  सरसावा में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्मित किए जा रहे बाईपास के लिए अधिग्रहीत जमीन के मालिकों को सोमवार को जिलाधिकारी एस कमाल ने मुआवजे का चैक सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, विकास की बयार जब बहती है, तो आमजन को इसका भरपूर फायदा मिलता है। नए मार्गों के निर्माण से क्षेत्र में तरक्की होगी तथा सड़कों पर वाहनों का परिचालन सुगम होगा। 

बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएच-73 को जोड़ते हुए एक बाईपास का निर्माण कर रहा है। इसके लिए क्षेत्र के किसानों की जमीनें अधिग्रहीत की गई थी। काफी समय से अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


सोमवार को नकुड़ रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय में लाभार्थी जमीन मालिकों को मुआवजे की राशि के चैक सौंपे गए। अपर जिलाधिकारी हरीशचंद्र ने बताया कि 74 जमीन मालिकों को आठ करोड़ चार लाख 59 हजार 936 रुपये की राशि के चेकों का वितरण किया जाएगा।

जमीन मालिकों को काफी देर इंतजार कराने के बाद दोपहर डेढ़ बजे ब्लॉक आफिस पहुंचे डीएम ने मुआवजा राशि के चेकों का वितरण किया। इस मौके पर राजस्व विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें