फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीजल-पेट्रोल पर महंगाई की मार, लोग परेशान

Tue, 26 May 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। सहारनपुर में पेट्रोल के दाम 102 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं, जबकि डीजल के दामों में भी इजाफा हुआ है। दाम बढ़ने का असर वाहन चालकों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है। पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए पहुंच लोगों की राय भी जुदा है। कुछ ने इसे महंगाई और वैश्विक परिस्थितियों से जोड़ा तो कुछ ने सरकार की नाकामी भी बताया। सभी ने कहा कि यदि इसी तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते रहे तो इसका असर पड़ना तय है। महंगाई बढ़ेगी। खाने पीने से लेकर अन्य सभी वस्तुओं के दामों में इजाफा होगा।

- बोले लोग
- राकेश मित्तल ने बताया कि यदि इसी तरह से दाम बढ़ते रहे तो इसका असर जेब पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महानगर और आसपास जाने के लिए कार का उपयोग कम कर रहे हैं।
विज्ञापन

- अमित कक्कड़ ने बताया कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से इसका असर पड़ना तय है। छोटी दूरी के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदा है। दाम में कमी होनी चाहिए।
- युवा नमन मलिक ने बताया कि उन्हें हर महीने एक निश्चित पॉकेट मनी मिलती है। इसी में खर्च चलाना पड़ता है। दामों में पांच रुपये से अधिक की बढोतरी हो चुकी है। इससे अन्य खर्च कम करने पड़ेगे।
- अमित कुमार ने बताया कि वह लंबे रूट पर जाने के लिए पेट्रोल वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं। महानगर व आस-पास जाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी है। दाम बढ़ने से बजट पर असर जरूर पड़ेगा।
विज्ञापन

-
कब-कब बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम


तिथि पेट्रोल डीजल



15 मई - 2.99 3.01 प्रति लीटर



19 मई- 0.87- 0.91 प्रति लीटर



23 मई 0.86 - 0.92 प्रति लीटर



25 मई -2.61 2.71 प्रति लीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें