फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फिर से होगा पंचायत सूची का सत्यापन, जांचे जाएंगे नौ लाख वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। एक बार फिर से जिले की 884 ग्राम पंचायतों में वोटरों का सत्यापन किया जाएगा। ऐसे करीब 9.09 लाख मतदाता हैं, जिनके नाम एक से अधिक बार मतदाता सूची में शामिल हैं।
पिछले महीने भी वोटरों का सत्यापन किया गया था, लेकिन राज्य चुनाव आयोग ने इसमें खामियां पाई गईं। पहले अंतिम मतदाता सूची 22 अप्रैल को जारी होनी थी, लेकिन अब यह सूची दस जून को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 884 ग्राम पंचायत हैं। इन पंचायतों में वार्डों की संख्या 11,210 है। क्षेत्र पंचायत में वार्ड की संख्या 1,206 है। इसी तरह जिला पंचायत के कुल 49 वार्ड हैं। 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में 18, 56,173 मतदाता पंजीकृत थे।
19 अगस्त 2025 से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य का शुरू हुआ था। इसके बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। अब फिर से राज्य चुनाव आयोग ने ऐसे मतदाताओं की सूची जारी की है, जिनके नाम, पिता, पति का नाम एवं लिंग समान रूप से मतदाता सूची में दर्ज हैं।
इन मतदाताओं का फिर से सत्यापन होगा। चुनाव आयोग ने निर्देश दिए कि सत्यापन प्रक्रिया में दर्ज किए गए आधार के अंतिम चार अंक, वर्तमान में सत्यापन प्रक्रिया में दर्ज हैं, लेकिन हर मतदाता के आधार का सत्यापन किया जाना अनिवार्य है। आयोग ने निर्देश दिए कि आधार के अंतिम चार अंकों का फिर से सत्यापन किया जाए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने सत्यापन प्रक्रिया को 28 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जारी सूची में गंगोह में सबसे अधिक वोटरों के नाम एक से अधिक बार दर्ज है। इसके बाद सरसावा और पुंवारका का स्थान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें