सहारनपुर। छह साल से कर नहीं चुकाने पर नगर निगम की टीम बेहट रोड पर एक पेट्रोल पंप को सील करने के लिए पहुंची। जैसे ही नगर निगम ने अपनी कार्रवाई शुरू की तो पेट्रोल पंप मालिक ने पेट्रोल पंप को सील होने से बचाने के लिए तुरंत चार लाख रुपये का चेक काटकर निगम अधिकारियों केे सुपुर्द कर दिया।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम बकाया टैक्स वसूली के लिए अभियान चला रहा है। सोमवार को अपर नगर आयुक्त राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम बेहट रोड पर पहुंची। यहां एक पेट्रोल पंप स्वामी करीब छह साल से टैक्स नहीं चुका रहा था, जिसके यहां जाकर टीम ने पेट्रोल पंप को सील करने की कार्रवाई शुरू की। पेट्रोल पंप मालिक का अपनी सफाई में कहना था कि उन पर संपत्ति कर अधिक लगाया गया है, जिसकी लिखित शिकायत वह निगम में कर चुका है, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। अपर नगरायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया कि यदि कर में गड़बड़ी है तो इसे संशोधित कर ठीक कराया जाएगा। टीम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, कर अधीक्षक विनय शर्मा, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, कर निरीक्षक विकास, प्रवेज आलम, अक्षय कपिल, प्रवर्तन दल के नरेश, हेमराज, विक्रम, पवन, प्रवीण, जगपाल तथा नवाबुद्दीन आदि मौजूद थे।