फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने संकल्प के साथ की साल के पहले दिन की शुरुआत

विज्ञापन
सीएमओ संजीव मांगलिक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नए साल के पहले दिन जनपद के अफसरों ने नया संकल्प लेकर अपने दिन की शुरुआत की। मंडलायुक्त लोकेश एम रोजाना की भांति सुबह दस बजे अपने कार्यालय पहुंचे। वहां पर आने वाले लोगों से मिले। लोगों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागों को निस्तारण के निर्देश दिए। दो घंटे आफिस के बाद वो अपने कैंप कार्यालय में आए और पत्रावलियों का अवलोकन कर कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उनका संकल्प यही है कि सभी को न्याय मिले तथा सभी सरकारी योजनाएं क्रियान्वित होकर पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ मिले । उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग कोरोना की तीसरी लहर से सचेत होकर बचाव के उपाय करें। उधर, डीएम अखिलेश सिंह शनिवार को साल का पहला समाधान दिवस होने पर नकुड़ तहसील में जनसमस्याएं सुनने पहुंचे। इसलिए वो सुबह अपने दफ्तर नहीं आ सके।
विज्ञापन

शहर को स्मार्ट सिटी और कचरामुक्त बनाने का संकल्प
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने नव वर्ष पर कई संकल्प लिए हैं। उन्होंने पहला संकल्प स्मार्ट सिटी योजना की परियोजनाओं पर तेजी से काम कराते हुए वर्ष 2022 में शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का लिया। शहर को कचरामुक्त बनाने और हरियाली बढ़ाने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को पहले नंबर पर लाने का भी संकल्प उन्होंने लिया है। नगरायुक्त ने बताया कि नव वर्ष पर उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी जन सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प दिलाया है।
जनपद में कोरोना को फैलने से रोकना है : सीएमओ
सहारनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। दूसरी लहर ने जनपद में खूब कहर बरपाया। ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती तीसरी लहर के प्रभाव को नियंत्रित करना है। उन्होंने नव वर्ष पर कोरोना की तीसरी लहर को फैलने से रोकने का संकल्प लिया है, जिसके लिए टीकाकरण को शत प्रतिशत तक ले जाने और कोरोना के इलाज के लिए मौजूदा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस नहीं बच पाएंगे अपराधी
सहारनपुर। एसएसपी आकाश तोमर ने नव वर्ष के पहले दिन सुबह कार्यालय में पहुंचकर एसपी सिटी और सीओ के साथ वार्ता की। इसके साथ ही फरियादियों की समस्या के समाधान का संकल्प दिलाया। एसएसपी का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। कोई भी अपराधी पुलिस से नहीं बच पाएगा। इसको लेकर समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लंबित पड़े मामलों की समीक्षा कर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

अपने कार्यालय में नववर्ष पर विभिन्न मामलो को लेकर वार्ता करते एसएसपी अकाश तोमर- फोटो : SAHARANPUR

नववर्ष पर अपने कार्यालय में काम करते नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह- फोटो : SAHARANPUR

अपने कार्यालय में नववर्ष पर फाईल को चेक करते कमिश्नर लोकेश एम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें