फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वेतन नहीं मिलने पर अधिकारी ने पीएम व सीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आठ महीने से वेतन नहीं मिलने से आहत नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी सोमबीर सिंह को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री से गुहार लगानी पड़ी है। उनका आरोप है कि बैंक मैनेजर ने उनके खाते से फर्जी तरीके से कार लोन कर दिया, जिसकी वजह से उनका वेतन जारी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमबीर सिंह ने बताया कि उनका बैंक खाता फर्रुखाबाद के एक बैंक में है। उनके खाते से बैंक मैनेजर ने फर्जी तरीके से चार लाख रुपये का कार लोन किया हुआ है। इसकी शिकायत वह अनेक स्तर पर कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि वह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहारनपुर और वित्त एवं लेखाधिकारी को भी प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। दूसरा बैंक खाता देकर उसमें वेतन देने की मांग की जा चुकी है, लेकिन विभागीय सहयोग भी नहीं मिल रहा है। आरोप लगाया कि विभाग ने वेतन ना जारी कर उन्हें अवगत कराया कि जनवरी में वेतन पत्रावली जिलाधिकारी को भेजी गई थी, जो कहीं गुम हो गई है। उन्होंने आठ महीने का वेतन ब्याज सहित दिलवाने की मांग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें