फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने ली शपथ

Thu, 24 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शपथ लेती पालिकाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष जहीर फातिमा को बुधवार को एडीएम (वित्त) हरीश चंद्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण बाद पालिकाध्यक्ष फातिमा ने कहा कि वह धर्म व जातिवाद से ऊपर उठकर नगर में अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराएंगी। 
विज्ञापन


नगर पालिका प्रांगण में कार्यक्रम में विधायक माविया अली ने कहा कि उन्होंने चेयरमैन रहते हुए बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं। सात माह के अल्प कार्यकाल में नगर में शेष रहते विकास कार्यों को उनकी पत्नी जहीर फातिमा पूरा कराएंगी।

पूर्व पालिकाध्यक्ष इनाम कुरैशी, तहसीन खां, चौ. शमशाद जंग, राघवेंद्र कंसल, अहमद गौड़ आदि ने भी विचार रखे। संचालन सलीम कुरैशी ने किया। 

समारोह में एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, ईओ ओमप्रकाश, हाजी रिहानुलहक, अजय गांधी, नौशाद कुरैशी, फैजान कुरैशी, तौफीक जग्गी, जीशान नज्मी, सैयद हारिस, अबरार कुरैशी, जमील शाह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें