फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में लगा झटका, सांसें अटकी

Thu, 24 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रुके ट्रैन के पहिए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में देवबंद-रोहाना के बीच रेलवे लाइन में क्रैक होने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान ट्रेनों का आवागमन रुका रहा। जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


बुधवार की शाम दिल्ली से चलकर अंबाला की और जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन जब देवबंद-रोहाना के बीच पहुंची तो गुनारसा फाटक के पास अचानक ट्रेन में झटका महसूस किया गया। जिससे यात्रियों की सांसें अटक गई। 

स्टेशन अधीक्षक इकराम अली के मुताबिक शाम करीब छह बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने सूचना दी कि घलौली रोहाना के बीच रेलवे ट्रेक पर झटका महसूस किया गया।
विज्ञापन


तुरंत ही रेलवे कंट्रोल रूम द्वारा ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन रुकवा दिया गया। जिसके चलते ट्रेनों को नागल, तलहेड़ी बुजुर्ग और देवबंद स्टेशन पर रोक दिया गया। 

उन्होंने बताया कि रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक की जांच कर रही है। तसल्ली होने के बाद ही रोकी गई ट्रेनों को आगे जाने दिया जाएगा। वहीं, इस होश उड़ाने वाली सूचना के मिलने के बाद से इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों को देवबंद स्टेशन पर ही रोक कर रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें