फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक से महिला को नीचे गिराकर बदमाशों ने पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली बेहट क्षेत्र में रविवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला को चलती बाइक से नीचे गिराकर उसका पर्स लूट लिया। इस दौरान एक बदमाश को ग्रामीणों ने लूटे गए पर्स समेत दबोच लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। घटना में महिला बुरी तरह से जख्मी हुई है। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद उसके फरार साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव चक अबाबाकरपुर नौगांवा निवासी इकराम की पत्नी रुखसार और मां नईमा ताल्हापुर अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी। रविवार की शाम रुखसार का भांजा उन्हें ताल्हापुर से बाइक पर नौगांवा छोड़ने के लिए आ रहा था। रास्ते में जसमोर गांव के पास घूम पर पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठी रुखसार को चलती बाइक से नीचे गिरा दिया और उसके कंधे पर लटके पर्स को लूट लिया। इसी दौरान कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्हें रुखसार का पर्स लूटकर भागने के दौरान एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। घटना में रुखसार सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका हाथ टूटना बताया गया है और उसका चेहरा भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को लूटे गए पर्स के साथ घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद उसके फरार साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े बदमाशों मदन पुत्र बलबीर व रवि पुत्र राजेंद्र निवासी गांव पानसर कोतवाली बेहट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें