फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पदयात्रा से दिया एकता और समरसता का संदेश

Tue, 11 Nov 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के जैन बाग से लौह पुरुष वल्लभभाई की जयंती के मौके पर निकाली गई एकता पदयात्रा में शामिल - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकली पदयात्रा में एकता, समरसता का संदेश दिया गया। सभी ने एकता और अखंडता की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

पदयात्रा जैन मंदिर जैन बाग से प्रारंभ हुई। रायवाला, रान बाजार, दीनानाथ बाजार, बड़तला, भगत सिंह चौक, मोरगंज बाजार से होते हुए खेमका सदन, बजाज इंटरनेशनल स्कूल में पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की अखंडता एवं एकता के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने सभी को सरदार पटेल से सीख लेने को कहा। सरदार पटेल ने देश प्रेम की अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने 562 रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोया।
पदयात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देश के नौजवानों को उनसे प्रेरणा लेने की सीख मिलती है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य आगे आने वाली पीढि़यों को महापुरुषों द्वारा किए गए कार्यों एवं विचारों से परिचित कराना है। महापुरुषों की जयंती से मिली प्रेरणा से कार्यों को करने में उत्साह एवं ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन

हमारी विरासत को संजोकर रखना सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष शीतल कुमार बिश्नोई, क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम मंत्री, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पाली कालड़ा, केएल अरोड़ा, सुभाषचंद पार्षद, संदीप गोयल, प्रेमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें