आसमान में गुब्बारे छोड़कर शत प्रतिशत मतदान का दिया संदेश
देवबंद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रशासन द्वारा मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने मतदाताओं को शपथ ग्रहण कराते हुए मत प्रतिशत बढ़ाने का आह्वान किया।
एसडीएम दीपक कुमार के मार्गदर्शन में नगर के सुभाष चौक पर कार्यक्रम में तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। उन्होंने मतदाताओं से 14 फरवरी को होने वाले द्वितीय चरण के चुनाव में निष्पक्ष व निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। इस दौरान आसमान में मतदान से संबंधित विभिन्न स्लोगन लिखे गुब्बारे छोड़कर लोगों को मतदान का संदेश दिया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान करना होगा। बाद में मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन भी हुआ। कोतवाल प्रभाकर केंतुरा ने कहा कि चुनाव में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। गड़बड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज के प्रबंधक धर्मपाल महाजन, प्रधानाचार्य व नोडल अफसर अरुण कुमार गोयल, ममता वर्मा, पंडित सतेंद्र शर्मा, नीरज गोस्वामी, विपिन त्यागी, अमित पंवार, राधेश्याम राणा, किशन लाल, शिवचरण, आशु कपिल निधि वर्मा व तन्मय कौशिक आदि मौजूद रहे।