फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो डिग्री गिरा पारा, दिनभर नहीं निकली धूप, ठिठुरन बढ़ी

Sat, 03 Jan 2026 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में दिनभर छाए रहे बादल
विज्ञापन
सहारनपुर। दिनभर बादल छाए रहने और शीतलहर चलने के कारण तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। आलम यह रहा कि लोग दिनभर सर्दी से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

जनपद में 15 दिसंबर के बाद से सर्दी का प्रकोप बना हुआ है। बुधवार 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 13 सेल्सियस तक रहा। अगले दिन बृहस्पतिवार को हल्की धूप निकलने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर सात और अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था, लेकिन शुक्रवार को आसमान बादलों से घिरा रहा।
विज्ञापन

दिनभर बादल छाए रहने और शीतलहर चलने की वजह से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री और अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। न्यूनतम तापमान छह और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शाम पांच बजे के बाद शीतलहर और तेज हुई, जिसकी वजह से बाजारों में कम भीड़ नजर आई। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


बीते सात दिन का तापमान
तिथि-न्यूनतम-अधिकतम
02 जनवरी-06-14
01 जनवरी-07-16

31 दिसंबर-5.5-13
30 दिसंबर-06-12

29 दिसंबर-05-11

28 दिसंबर-05-13.5

27 दिसंबर-10-17.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें