फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के विरोध में बाजार बंद

Sun, 17 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफ की पिलखनी में शुक्रवार को हुई हत्या के विरोध में सहारनपुर के सर्राफा कारोबारियों ने बाजार बंद जबरदस्त नारेबाजी की। घटना को लेकर शहर का सर्राफा बाजार शनिवार को पूरी तरह से बंद रहा। दोपहर बाद मृतक का शव रायवाला चौक पर रखकर व्यापारियों ने जाम लगाया।
विज्ञापन


घटना का जल्द खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, व्यापारियों ने वहां मौजूद एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट से 20 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की। अफसरों ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए पांच लाख रुपए मुआवजे का आश्वासन दिया।


शहर के मोहल्ला रायवाला निवासी सर्राफ संजय वर्मा हत्या के विरोध में शनिवार को सर्राफा बाजार, रामानंदी बाजार, होली चौक बाजार, कोर्ट रोड का सर्राफा बाजार पूरी तरह से बंद रहा। यहां  करीब 800 व्यापारियों ने अपनी दुकाने बंद कर विरोध प्रकट किया। यहां पुलिस  के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके अलावा शहर में सभी जगह के सर्राफा  कारोबारियों ने अपनी दुकानें विरोध स्वरूप बंद रखीं। दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही संजय वर्मा का शव रायवाला पहुंचा तो मौजूद लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन


रायवाला में भी व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जाम लगाया। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए वप्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया।  व्यापारियों का कहना था कि पिछले कुछ वर्षों से व्यापारी सुरक्षित नहीं  हैं। शहर में डकैती, लूट, हत्या और चोरी समेत व्यापारियों के साथ सबकुछ हो रहा है।

पुलिस पहली घटना की खुलासा नहीं करती है और दूसरी घटना हो जाती है। व्यापारियों ने घटना का शीघ्र ही खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।  उधर, संजय वर्मा का शव पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब ढाई बजे उनके निवास  पर पहुंचा।

आपको बता दें कि पिलखनी में दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफ संजय वर्मा की लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी, बजिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर व्यापारियों खासकर सर्राफा कारोबारियों में भारी रोष है।

नेताओं ने परिवार को सांत्वना दी ः सर्राफ संजय वर्मा की मौत के बाद आहत परिजनों को सांत्वना देने के लिए कई दलों के नेता पहुंचे। नगर विधायक राजीव गुंबर भी अपने साथियों के साथ मृतक के घर पहुंचे थे।  उन्होंने मृतक के परिजनों को सरकार से मुआवजा दिलाने की बात कही।

कहा कि  दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद ने मृतक के परिजनों का ढांढस बांधा। इस दौरान उन्होंने मौके पर जमा व्यापारियों से बात भी की।  
विज्ञापन


अधिकारी कहिन
सर्राफ के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने काफी साक्ष्य जुटा लिए हैं। जल्द ही हत्यारे पुलिस गिरफ्त में होंगे।
- आरपीएस यादव, एसएसपी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें