फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुख्य बस स्टैंड पर डेढ़ घंटा लगा जाम, बरात के वाहन भी फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। कस्बे में मुख्य बस स्टैंड पर जाम लगने से राहागीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। शादियों का सीजन होने के कारण बरात के कई वाहन भी जाम में फंसे रहे, जिस कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन

रविवार को अत्यधिक शादियां होने के कारण वाहनों की आवाजाही ज्यादा होने से मुख्य बस स्टैंड पर जाम लग गया। करीब एक किलोमीटर लंबे जाम से लोग परेशान हो गए। आलम यह रहा कि बरात की बसें भी जाम में फंस गईं। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगे रहने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। दुकानदारों सतीश कुमार, कल्लू, राजबीर, फैजान, गय्यूर आदि ने बताया कि जाम के कारण बस स्टैंड पर मारामारी का माहौल बन गया। कई वाहन चालक तो आपस में लड़ते दिखाई दिए। इसके बाद आसपास के दुकानदारों ने वाहनों को साइड में कराकर जाम खुलवाने में सहयोग किया। जाम खुलने के बाद लोग राहत की सांस लेते हुए अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें