फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की जमीन कब्जाने वाले माफिया फिर से होंगे चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गैंगस्टर, लूट, रंगदारी, जालसाजी, हेराफेरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों के साथ ही सरकारी और गैर सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने वाले बड़े भूमाफिया फिर से चिह्नित किए जाएंगे। इसके आधार पर ही उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। करीब डेढ़ साल पहले भी कुछ बड़े भूमाफिया चिह्नित किए गए थे। इनमें से कुछ की गिरफ्तारी की गई थी, जबकि कुछ लोग कोर्ट चले गए थे। उनके मामले विचाराधीन चल रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, कानपुर कांड के बाद से प्रदेश में ऑपरेशन क्लीन के तहत माफिया की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। यहां जिले में भी बरसों से भूमाफिया सक्रिय रहे हैं, जिन्होंने नगर निगम, विकास प्राधिकरण से लेकर अन्य सरकारी विभागों, ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा करने के साथ ही अन्य लोगों की निजी संपत्तियों पर भी कब्जे किए हैं। खास बात यह है कि भूमाफिया की नजर बाहरी कालोनियों की जमीन पर ज्यादा रही है।
एसडीएम सदर अनिल कुमार के मुताबिक सदर तहसील में इस समय तिवाया, शाहजहांपुर, झरौली और मिशन कंपाउंड निवासी भूमाफिया चिह्नित हैं। लेकिन अब नए सिरे से भी माफिया को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन नहीं कस पाया शिकंजा
मौजूदा हालात यह हैं कि करोड़ों की जमीन कब्जाने वाले भूमाफिया पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह शिकंजा नहीं कस पाया है। ऐसे भूमाफिया ने या तो सियासी संरक्षण ले लिया गया फिर वे हाईकोर्ट तक चले गए।
290 बीघा जमीन पर था भूमाफिया का कब्जा, 334 लोगों पर हुए थे मुकदमे
नगर निगम के संपत्ति अधिकारी विनय शर्मा ने बताया कि पिछले दो साल में अभियान चलाकर भूमाफिया से ज्यादातर अवैध कब्जे मुक्त करवाए हैं। दो साल पहले तक 290 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे किए गए थे। तब 334 लोगों पर अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज कराए गए थे।
एंटी भूमाफिया अभियान में 10 करोड़ से ज्यादा की जमीन मुक्त कराई
सहारनपुर। पिछले दो साल में शहर से देहात तक एंटी भूमाफिया सेल ने अभियान चलाकर भूमाफिया के कब्जे से करीब 10 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कीमत की जमीन मुक्त कराई है। जिले की पांच तहसीलों में चलाए गए अभियान में सबसे अधिक कब्जे तालाबों और ग्राम समाज के भूस्थलों पर मिले थे। खनन के साथ खादर क्षेत्र की कीमती जमीन से तो फसलों को भी नष्ट कराया गया था।
नए सिरे से चिह्नित कराएंगे भूमाफिया
एसपी देहात अशोक कुमार मीणा का कहना है कि लंबे समय से भूमाफिया सक्रिय रहे हैं। कुछ पर समय समय पर कार्रवाई हुई है। लेकिन अब नए सिरे से भूमाफिया चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी ताकि पूर्व की कार्रवाई में कोर्ट और अन्य तकनीकी अड़चनें कम आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें