फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रोपे गए 37 लाख से अधिक पौधे

विज्ञापन
मंडी समिति में पौधारोपण करते प्रमुख सचिव बीएल मीणा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी बीएल मीणा ने ग्राम पंचायत दूधली बुखारा में हिंडन नदी के किनारे पीपल का पौधा रोपकर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 37 लाख से अधिक पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

ब्लॉक बलियाखेड़ी के गांव दूधली बुखारा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में नोडल अधिकारी ने मंत्रोच्चार के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि यदि मानव और पौधे एक दूसरे के पूरक हैं। मानव जीवन के लिए पौधों को बचाना आवश्यक है। पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधों के रोपण पर खुशी जताई। मुख्य वन संरक्षक इंदू शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बरगद, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने अशोक और वन संरक्षक वीके जैन ने आंवला का पौधा रोपा। जिलाधिकारी ने कहा कि वायुमंडल को स्वच्छ और धरती को हरी-भरी रखने के लिये पौधरोपण अति आवश्यक है। मानव को जीवित और स्वस्थ रखने में पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पौधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वन संरक्षक वीके जैन बताया कि शीशम, सागौन, खैर, यूकेलिप्टस आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विजय सिंह बताया कि हिंडन नदी के किनारे 81000 पौधों का रोपण किया जा रहा है। पौधरोपण हिंडन नदी के दोनों किनारों पर सहारनपुर से नागल तक जाने वाले रास्ते तक किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर 11000 पौधे लगाए गए। इनमें मुख्यत: नीम, शीशम, जामुन, अर्जुन, खैर, ऑवला आदि औषधीय पौधे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चन्नपा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, प्रभागीय निदेशक विजय सिंह और जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।

कृषि विज्ञान केन्द्र में पौधारोपण करते कृषि विज्ञानिक व अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें