फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 72 सहकारी समितियों की जमीनों का होगा नामांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में है बीपैक्स की 118 समितियां, खतौनी में केवल 46 का ही नाम दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले की बीपैक्स समितियों की जमीनों का नामांतरण कराया जाएगा। इसके लिए सहकारिता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में बीपैक्स की कुल 118 समितियां हैं, जिनमें से 46 का ही नाम खतौनी में दर्ज है। जल्द ही सभी समितियों का नाम खतौनियों में दर्ज कराने की तैयारी है।
समितियों की भूमि को समिति के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खतौनियों में समिति के नाम जमीन दर्ज होने से नवनिर्माण में आ रही परेशानियां दूर होंगी। नई योजनाओं का संचालन भी आसानी से किया जा सकेगा। समिति का भूमि पर स्वामित्व नहीं होने की वजह से नए गोदाम आदि के निर्माण में कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सभी को देखते हुए समितियों को जमीन का मालिकाना हक मिलेगा। इससे विवाद से भी बचा जा सकेगा। समिति के नाम जमीन दर्ज होने से समिति की जमीन पर कब्जा भी नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

- 39 समितियों का नाम खसरे में दर्ज
जिले की 118 समितियों में से 46 का नाम तो खतौनी में दर्ज हैं, जबकि 39 समितियों का नाम खसरे में दर्ज हैं। इसके अलावा नगर पालिका में तीन समितियां दर्ज हैं। ग्राम सभा का भी प्रस्ताव पांच समितियों के लिए प्राप्त हो चुका है।
- नौ समिति है भूमि विहीन
जिले की 118 समितियों में नौ समितियां ऐसी है जिनके पास भूमि नहीं है। यह समितियां अन्य विभाग, ग्राम सभा आदि की जमीनों पर संचालित हैं। इन समितियों में शेखपुरा कदीम, अबदुल्लापुर, सनौली, ताताहेड़ी, खानपुर अफगान, देवबंद, भाटौल, मुश्कीपुर, भोजपुर शामिल है।
विज्ञापन

- वर्जन
जिले की बीपैक्स समितियों के नामांतरण की प्रक्रिया जारी है। अभी तक 46 समितियों के नाम खतौनी में दर्ज कराए जा जुके हैं। दो मामलों में लेखपालों की आख्या आ चुकी है। सभी समितियों का नामांतरण जल्द से जल्द कराया जाएगा। समितियां अपने सदस्यों को उच्च सेवा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हैं। - रविशंकर, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें