नकुड़ के कंकराला में जमीन पर हद लगवाते राजस्व कर्मचारी
- फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। राजस्व टीम ने गन्ना विकास परिषद कार्यालय, शेरमऊ के लिए आवंटित जमीन को कब्जा मुक्त करा गन्ना विकास परिषद की सुपुर्दगी में दे दी है, जल्द ही उक्त जमीन पर गन्ना विकास परिषद के कार्यालय का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी डीएन शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 में ग्राम पंचायत ककराला ने सहारनपुर रोड पर स्थित ग्राम समाज की करीब सवा चार सौ वर्ग गज जमीन का प्रस्ताव गन्ना विकास परिषद, शेरमऊ को कार्यालय हेतु किया था। बताया कि विभाग ने उसी समय उक्त जमीन पर कार्यालय बनाने का निर्णय लिया था, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए गन्ना मिल को जमीन देने से इंकार कर दिया था। शुक्रवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार शर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर उक्त जमीन की पैमाइश कर अपने गद लगा दिए है तथा जमीन को गन्ना विकास परिषद अधिकारी की सुपुर्दगी में दे दी। इससे अब कार्यालय के जल्द निर्माण होने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा नेता राजेश त्यागी, ब्रिजेश त्यागी, कानूनगो राहुल सिंह, लेखपाल विनय कुमार व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।