फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर स्टूडेंट्स परीक्षा में छात्र-छात्राओं के ज्ञान को परखा

विज्ञापन
ज्ञान कलश इंटर नेशनल स्कूल में अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद द्वारा आयोजित परीक्षा देती छात्र छ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। ज्ञान कलश इंटर नेशनल स्कूल में अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद की ओर से सुपर स्टूडेंट्स परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। परीक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं का ज्ञान परखा गया। इसके साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को 45 मिनट की लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा में विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, इतिहास और भूगोल विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। परीक्षा को लेकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। निर्धारित समय में परीक्षा पूरी हुई और उसके बाद छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए। प्रमाण पत्र पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को जल्द पुरस्कार दिए जाएंगे। अन्य छात्रों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल एकेडमी के कार्डिनेटर राजीव कुमार, अध्यापक अरुण कुमार, प्रशांत शर्मा, शिक्षिका मीनू शर्मा, गौरव तिवारी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि परीक्षा में 150 बच्चों ने भाग लिया है।
परीक्षा में भाग लेकर बेहद अच्छा लगा है। प्रश्न आसान थे, उन्होंने एक-एक प्रश्न का जवाब एकदम सही दिया है। अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद की यह सराहनीय पहल है। -आदित्य सिंह विद्यार्थी कक्षा 12
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर वह उत्साहित रहे। परीक्षा में सभी विषयों से संबंधित प्रश्न आए हैं। उन्होंने परीक्षा की तैयारी की थी, जिससे उनका ज्ञान भी बढ़ा है। समय-समय पर ऐसी परीक्षाएं होनी चाहिए। -श्रेया गुप्ता कक्षा 12 की छात्रा
परीक्षा में सामान्य ज्ञान के बेहद अच्छे प्रश्न आए हैं, जिनका उन्होंने जवाब दिया। इसकी वह पहले से तैयारी कर रहे थे। परीक्षा को लेकर कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी पहले से ही उत्साहित थे। -सारांश यादव, कक्षा 12 का छात्र
उन्होंने निर्धारित समय से पहले ही सभी प्रश्न हल कर लिए थे। प्रश्न पत्र बेहद आसान था। इसके लिए उसने पहले से ही मेहनत की थी। इसलिए परीक्षा परिणाम भी शानदार रहेगा। -अनंत चौधरी कक्षा 11 का छात्र
समय-समय पर ऐसी परीक्षाएं आयोजित होनी चाहिएं। परीक्षा में शामिल होकर वह बेहद खुश हैं। ऐसी परीक्षाओं से छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ता है। इसलिए वह अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद का धन्यवाद करते हैं। -प्रणव गुप्ता, कक्षा 11 का छात्र
45 मिनट की परीक्षा बहुत अच्छी रही। परीक्षा तैयारी में वह काफी दिनों से लगी थी। हमेशा मेहनत का परिणाम शानदार होता है। छात्रों को बढ़चढ़कर परीक्षा में भाग लेना चाहिए। मेहनत का परिणाम हमेशा शानदार रहता है -अंशिका मौर्य, कक्षा 11 की छात्र

ज्ञान कलश इंटर नेशनल स्कूल में अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद द्वारा आयोजित परीक्षा देती छात्र छ?- फोटो : SAHARANPUR

ज्ञान कलश इंटर नेशनल स्कूल में अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद द्वारा आयोजित परीक्षा देती छात्र छ?- फोटो : SAHARANPUR

ज्ञान कलश इंटर नेशनल स्कूल में अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद द्वारा आयोजित परीक्षा देती छात्र छ?- फोटो : SAHARANPUR

०्ञान कलश इंटर नेशनल स्कूल में अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रमाण प?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें