फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दुबई में नौकरी का झांसा देकर तीन युवकों से 4 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- टूरिस्ट वीजा पर भेजकर बंधक बनाया, घर से पैसे मंगाकर लौटे पीड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बडगांव। विदेश में मोटी कमाई का सपना दिखाकर तीन लोगों से चार लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ितों को दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया और वहां बंधक बनाकर रखा।


गांव अंबेहटा मोहन निवासी इसम, नरेश व सुशील निवासी गदरहेड़ी, थाना सरसावा बीते साल गांव की ही एक महिला सहित पांच लोगों ने दुबई में लाखों रुपये की नौकरी दिलाने की बात कही। पीड़ितों ने झांसे में आकर उन्हें चार लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि ठगों ने पीड़ितों का टूरिस्ट वीजा देकर उन्हें दुबई भेज दिया। दुबई में नौकरी कर रहे एक आरोपी ने वहां एयरपोर्ट से रिसीव किया और कमरे में बंद कर दिया। पासपोर्ट छीन लिए गए। न नौकरी मिली, न वेतन। उल्टा घर से पैसे मंगाने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया एक महीने तक कमरे में बंद रखा। मारपीट भी की। मजबूरन घर से रुपये और मंगवाकर टिकट कराया और किसी तरह वापस लौटे। आरोप है कि पीड़ितों ने वायदे के अनुसार बीती 25 मई को पैसा मांगा तो उनके साथ मारपीट की गई। एक आरोपी भीम आर्मी से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ितों ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गांव के ही एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ ठगी करने के आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने पीड़ितों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें