फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कंपनी बाग में घूमने पर लगने वाले शुल्क का मुद्दा उठा सदन में

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधान परिषद के मानसून सत्र में महानगर के कंपनी बाग (नेताजी सुभाष चंद्र बोस) में टहलने के लिए लिए जाने वाले शुल्क का मुद्दा उठा। एमएलसी शाहनवाज खान ने मामला उठाते हुए कहा कि अंग्रेजों ने कंपनी बाग में टहलने पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन


सत्र में मामला उठाते हुए एमएलसी ने कहा कि अंग्रेजी शासन में भारतीयों पर कंपनी बाग में टहलने पर रोक थी। आजाद भारत में नगरवासियों के लिए यह टैक्स लगाना बेहद निंदनीय है। कंपनी बाग आम जनता के लिए सादगी और सुकून का केंद्र है। लोग सुबह व शाम के समय बेफिक्र होकर यहां पर घूमते हैं। उन्होंने शुल्क को आम आदमी की जेब पर बोझ बताया। उनके उठाए गए मुद्दे पर मंत्री ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए शुल्क को समाप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें