फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में घट गया रावण के पुतले का कद

विज्ञापन
रामलीला भवन में रावण का पुतला बनाता अकबर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
कोरोना काल में घट गया रावण के पुतले का कद
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना काल में रावण के पुतले का भी कद घट गया है। हर वर्ष दशहरे पर 60 से 70 फीट के रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता था, लेकिन इस बार 10 से 15 फीट के रावण का ही पुतला तैैयार किया जा रहा है।
प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बेहट अड्डा रामलीला मैदान पर हर वर्ष 60 से 70 फीट के रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले फूंके जाते थे, लेकिन इस बार 15 फीट का एक ही पुतला तैयार किया जा रहा है, जिसे रामलीला भवन में फूंका जाएगा। कमेटी के प्रधान अनिल अग्रवाल और मंत्री माईदयाल सिंह मित्तल का कहना है कि कोरोना को लेकर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए ऐसा किया जा रहा है। रामलीला मैदान बेहट बस अड्डा पर आयोजन करेंगे तो भीड़ हो जाएगी, जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड के निर्देशक पंकज बजाज ने बताया कि 10 फीट का एक पुतला केवल रावण का बनवाया जा रहा है। बीते वर्ष तक 70 फीट के तीन पुतले फूंके जाते थे। मगर, कोरोना की वजह से सूक्ष्म आयोजन होगा। भारतीय कला संगम रामलीला सभा टी-2 कॉलोनी के महामंत्री जसबीर मोघा ने बताया कि पुतला फूंकने के लिए कमेटी की बैठक में बुधवार को निर्णय लिया जाएगा। इस बार 10 फीट का ही पुतला बनवाएंगे। भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर के महामंत्री वरुण शर्मा का कहना है कि दस फीट के एक पुतले का दहन किया जाएगा। इसी तरह अन्य जगहों पर भी रामलीला कमेटियां 10 फीट का पुतला फूंकने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें