फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में नाममात्र को हो रही बच्चों की उपस्थिति

विज्ञापन
चिलकाना के नवजनोदय इंटर कालेज में शिक्षण कार्य कराती अध्यापिका - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर। एएचपी इंटर कालेज में कक्षा नौ से 12 तक दो हजार बच्चे पंजीकृत हैं। प्रधानाचार्य भूप सिंह ने बताया कि पहली पाली में 36 और दूसरी पाली में मात्र 28 छात्र ही उपस्थित हुए। जबकि जय भारत इंटर कालेज पुंवारका के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि कुल पंजीकृत 505 के सापेक्ष 117 छात्र उपस्थित हुए।
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र के नव जनोदय इंटर कालेज में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक 710 छात्रों में से 263 छात्र उपस्थित रहे। सरदार पटेल इंटर कालेज पटनी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि 600 में से 269 छात्र उपस्थित रहे।
अंबेहटा के गांधी इंटर कालेज में कक्षा 9 में 85 में से 24 बच्चे, कक्षा 10 में 95 में से 21, कक्षा 11 में 50 में से 9 और कक्षा 12 में 41 में मात्र 6 छात्र मौजूद रहे। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि अभिभावकों के अनुमति पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद पाल सिंह ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के कुल 572 बच्चों में से पहली पाली में 52 और दूसरी पाली में 48 छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेहट के जनता इंटर कॉलेज में पहली पाली में कक्षा 9 में 18 और कक्षा-10 में 22 छात्र उपस्थित रहे। दूसरी पाली में कक्षा-11 में 31 और कक्षा 12 में 31 उपस्थित हुए। भारतीय शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-9 और दस में 97 छात्र आए। पब्लिक इंटर कालेज साढौली कदीम के प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में 71 छात्र आए। दूसरी पारी में 35 छात्र उपस्थित रहे। आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हरिपुर के प्रधानाचार्य क़ुलवीर कांबोज ने बताया कि पहली पाली में 16 और दूसरी पाली में पांच छात्र ही उपस्थित रहे। जय किसान शाकंभरी इंटर कालेज फतेहपुर कला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में 26 और दूसरी पाली में 34 छात्र उपस्थित रहे।
नानौता। किसान सेवक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने बताया कि कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के करीब 2410 छात्र छात्राएं है। जिसमें से स्कूल खुलने के दूसरे दिन मात्र 80 छात्र छात्राएं ही उपस्थित रहे ।
नागल के नव शांति निकेतन इंटर कॉलेज रेलवे रोड के प्रधानाचार्य विजेंद्र दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को मात्र 25 छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई है। जबकि रामकृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगपाल दत्त स्वामी ने बताया कि कक्षा नौ से 12 तक 364 छात्र पंजीकृत हैं जिनमें से 38 छात्रों की मौजूदगी रही। जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार वर्मा ने बताया उनके यहां 1065 छात्रों का पंजीकरण है जबकि उपस्थित केवल 100 ही हो सके।
बड़गांव के महाराणा प्रताप स्मारक इंटर कालेज शिमलाना के प्रधानाचार्य नेत्रपाल सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम पाली में 46 और दूसरी पाली में 27 छात्र उपस्थित रहे।
गंगोह के एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया कि कक्षा 9 से लेकर 12 तक करीब 1600 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें से 300 छात्र मंगलवार को उपस्थित रहे।

थर्मल स्क्रिनिंग करते अध्यापक- फोटो : SAHARANPUR

साढौली कदीम के इंटर कालेज में बच्चों की थर्मल स्क्रिनिंग करते अध्यापक- फोटो : SAHARANPUR

बेहट के भारतीय शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यन्नरत छात्र।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें