फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अभी और बढ़ेगी सूरज की तपिश, आज से शुरू हो रहा नौतपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बीते करीब 15 दिन से तेज धूप और लू से जूझ रहे जनपदवासियों के लिए सूचना यह है कि अभी सूरज की तपिश और बढ़ेगी। क्योंकि आज से नौतपा शुरू हो रहा है। नौतपा 25 मई से शुरू होकर करीब दस जून तक चलेगा, लेकिन पहले नौ दिन सबसे अधिक गर्म माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में नौतपा को अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन

सनातन मान्यता के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास की शुरूआत से नौतपा शुरू होता है। इसमें सूर्य 15 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर पहले नौ दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं। इन्ही शुरुआती नौ दिनों के कारण इसे नौतपा कहा गया है। यानी 15 मई से दो जून तक सबसे अधिक गर्मी रहेगी। इस दौरान सूर्य, मंगल, बुध का शानि से समसप्तक योग होने से धरती के तापमान मे वृद्धि होगी, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। नौतपा की तपन को अच्छी बारिशों का कारक भी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं जो शीतलता का कारक होते हैं, लेकिन नौतपा मे वो सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही सूर्य के प्रभाव में आ जाते हैं। इस कारण चंद्रमा का शीतल प्रभाव क्षीण हो जाता है और और तापमान में वृद्धि होनी शुरू हो जाती है।


नौतपा को लेकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण

विज्ञानिक दृष्टिकोण से भी नौतपा का महत्व मान्य है। वैज्ञानिक मतानुसार नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिस कारण तापमान बढ़ता है। अधिक गर्मी के कारण मैदानी क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होता है। चूंकि समुद्र में उच्च दबाव के क्षेत्र होता। इसकी वजह से हवाओं का रुख मैदानी क्षेत्रों की ओर आकर्षित होता है जोकि अच्छी बारिश का संकेत देता है।
विज्ञापन





27.5 डिग्री हुआ न्यूनतम तापमान
तापमान के लगातार बढ़ने से गर्मी से जूझ रहे लोगों की मुश्किल बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान बीते एक सप्ताह से लगातार वृद्धि की ओर है। हालांकि अधिकतम तापमान कम और ज्यादा हो रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ही हल्के बादल आने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें