फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली शादी की खुशियां, पांच आदमियों की गई बारात

विज्ञापन
बड़गांव में हादसे के बाद जाम लगाती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। चचेरे भाइयों की मौत के बाद उनकी बुआ के यहां बेटे की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। गमगीन माहौल में केवल पांच आदमी ही बरात में गए और शादी की रस्में पूरी कराकर दुल्हन को विदा करा लाए।
विज्ञापन

बड़गांव निवासी नफे सिंह के बेटे प्रद्युमन का शनिवार को मंढा था। रविवार को उसकी बरात जानी थी। घर में हंसी खुशी के माहौल में बरात की तैयारी जोर शोर से हो रही थी। इसी दौरान दुल्हा बने प्रद्युमन के मामा के बेटे नानौता क्षेत्र के गांव चौरा निवासी पंकज और सूरज अपने किसी परिचित से मिलने बाइक से महेशपुर के लिए जा रहे थे कि सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। दोनो भाइयों की मौत की मनहूस खबर जैसे ही बड़गांव नफे सिंह के घर पहुंची तो वहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जिस घर से कुछ देर पहले तक बैंड बाजे और ढोलक की थाप की जगह महिलाओं का करुण रुंदन और चित्कार गूंजने लगी। मृतकों की मां और बहनों का रो रो कर बुरा हाल था। वे बार बार बेसुध हुई जा रही थी और उस घड़ी को कोस रही थी जब उनके लाड़ले बाइक लेकर घर से निकले थे।
शादी में आए मेहमानों में से जिसने भी हादसे के बारे में सुना वह घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। इसके बाद परिवार के जिम्मेदारों ने तय किया कि बरात में केवल पांच व्यक्ति जाएंगे। इस पर बेहद गमगीन माहौल में पांच लोग दुल्हे के साथ लड़की वाले के यहां पहुंचे जहां सादगी भले माहौल में शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा करा कर ले आया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें