फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वर पक्ष ने दहेज के 21 लाख रुपये लौटा पेश की मिसाल

Thu, 06 Feb 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
दूल्हे को शगुन देते वधू पक्ष के लोग। स्रोत परिजन
विज्ञापन
नानौता। गांव सोना अर्जुनपुर निवासी अरविंद राणा ने अपने भतीजे साहिल राणा पुत्र राकेश राणा की शादी में दहेज प्रथा को नकारते हुए 21 लाख रुपये दुल्हन पक्ष को वापस लौटा दिए।
विज्ञापन


साहिल राणा की शादी परिधि पुत्री अनिल कुमार निवासी शिव विहार सहारनपुर के साथ संपन्न हुई है। विवाह में टीके के समय में दुल्हन परिधि के पिता अनिल कुमार की ओर से दूल्हे को 21 लाख रुपये शगुन के रूप में दिए गए, लेकिन दूल्हा पक्ष की ओर से दूल्हे के ताऊ अरविंद राणा व पिता राकेश राणा ने दहेज को एक सामाजिक बुराई बताया। इसके साथ ही दुल्हन पक्ष को दहेज की रकम वापस लौटा दी।
मात्र एक रुपया और नारियल लेकर समाज के समक्ष अनूठी मिसाल पेश की। दूल्हा साहिल राणा एमबीए पास है तथा अपना खुद का व्यापार करता है, जबकि दुल्हन परिधि ने बीएड शिक्षा ग्रहण की हैं। दूल्हे साहिल राणा का कहना है कि उसकी इच्छा दहेज के बिना ही शादी करने की थी, उसने दहेज प्रथा जैसी बुराई को खत्म करने की अपील की। राज्य मंत्री बृजेश सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, पूर्व डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, रामभूल सिंह पुंडीर, अभय राणा, रामेंद्र राणा आदि ने बिना दहेज के शादी करने की पहल पर दूल्हे व परिजनों की जमकर सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें