फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बनने चला था दूल्हा, हाथों में पड़ गई हथकड़ी, नहीं हुई साजिश पूरी

Mon, 15 Dec 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। टिडोली निवासी आरोपी बिलाल ने प्रेमिका उमा को रास्ते से हटाने की साजिश को खूब रची, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। रविवार को उसे दूल्हा बनना था, लेकिन इससे पहले ही उसके हाथों में हथकड़ी लग गई।
विज्ञापन

बिलाल के अलावा उसके चार भाई और तीन बहनें हंै। तीन बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है। रविवार को बिलाल और उसके भाई सलमान की बरात लंडौरा गांव में जानी थी। बिलाल पूरी तरह ब्रेफिक्र था और कई दिनों से दूल्हा बनने के ख्वाब संजोए हुए था। बरात के लिए उसने कपड़े और अन्य खरीदारी भी की, लेकिन शनिवार को पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
ऐसे में रविवार को केवल सलमान की बरात गई, जिसमें पांच से सात बराती शामिल हुए। बिलाल के बड़े भाई रहमान ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग के मामले की कोई जानकारी नहीं थी। शनिवार को जब पुलिस ने बिलाल को गंगोह जाते समय पकड़ा, तब पुलिस से ही उन्हें पता चला। एक तरफ परिवार में कई दिनों से शादी को लेकर खुशी का माहौल था तो दूसरी तरफ बिलाल की गिरफ्तारी से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें