फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: थार न मिलने पर बरात नहीं लाया दूल्हा, सजी बैठ रही दुल्हन

Sun, 02 Nov 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। शादी का मंडप सजा था, रोशनी से आंगन जगमगा रहा था। रिश्तेदारों और पड़ोसियों की भीड़ लगी थी, हर किसी के चेहरे पर खुशी थी। अचानक पता चला कि बरात नहीं आ रही है। इसके बाद चेहरों पर छाई खुशियां गम और बेचैनी में बदल गईं। दूल्हन हाथों में मेहंदी सजाए रुआंसी बैठी रह गई। पीड़ित परिवार ने थाने पर तहरीर देकर दूल्हा पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुल्हन के भाई ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मई में उसकी बहन का रिश्ता गांव हीराहेड़ी थाना बेहट के रहने वाले युवक से तय हुआ था। शादी की तैयारियों में अब तक करीब 15 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।
शादी का सारा सामान 26 अक्तूबर को भेज दिया गया था। लड़के को दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल देने की योजना बना रखी थी। बुलेट बाइक देने का पता जब दूल्हा पक्ष को लगा, तो उन्होंने 30 अक्तूबर को थार कार देने की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर बरात न लाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उन्होंने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर कार देने में असमर्थता जताई, जिस पर लड़के पक्ष ने बरात लाने से साफ इन्कार कर दिया। एक नवंबर को बरात आनी थी जो नहीं आई। तहरीर में कहा गया है कि इस कारण पूरा परिवार मानसिक एवं आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है।
पीड़ित भाई ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्ष सोमवार को आपस में बैठकर मामला निपटने की बात कह रहे हैं। यदि सहमति नहीं बनती तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें