देवबंद। मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को जेवी इंटर कॉलेज राजूपुर और ठाकुर फूल सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज रणखंडी में छात्राओं को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया।
जेवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बनी 12वीं कक्षा की छात्रा आयशा ने पदभार संभालते ही कक्षाओं में घूमकर पठन पाठन एवं अनुशासन संबंधी दिशा निर्देश दिए। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने छात्राओं को कार्यालय में प्रार्थनापत्र देने, बैंक में पैसा जमा करने व निकालने के फार्म भरने के लिए बैंक शाखा का भ्रमण भी कराया। ठाकुर फूल सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज रणखंडी में प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह पुंडीर ने कक्षा 12 की छात्रा शिवानी को प्रधानाचार्य व गुंजन को उप प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही खुशी पुंडीर को प्रबंधक, वंशिका पुंडीर को अध्यक्ष व तनु को उपाध्यक्ष पदों का जिम्मा सौंपा गया। प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य बनी दोनों छात्राओं ने विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन किया।