फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही युवती

Fri, 31 Oct 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती अपने प्रेमी के घर से वापस आने को तैयार नहीं हुई। परिजनों और पुलिस की काफी समझाया। इसके बावजूद वह युवक के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच थाने में वार्ता चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद पुलिस ने युवती को नारी निकेतन भेज दिया।
विज्ञापन

युवक मोहल्ला ज्वालानगर का रहने वाला है, जबकि युवती नुमाइश कैंप निवासी है। आरोप है कि युवक ने लड़की को प्रेमजाल में फंसाया था। वर्ष 2022 में युवक ने उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत ने कुछ दिन पहले ही युवक को 20 साल की सजा सुनाई थी।
फिलहाल युवक जेल में है। बालिग होने पर युवती बुधवार देर शाम युवक के घर पहुंच गई थी। पता लगने पर परिजन और बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक के घर के बाहर धरना दिया था।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। काफी समझाने के बाद भी युवती परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। उसने स्पष्ट कहा कि वह युवक के साथ ही रहना चाहती है। सीओ प्रथम मुनीश चंद्र ने बताया कि युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उसे नारी निकेतन भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें