फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को इनाम देने में कर दिया खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को खिलाड़ी के साथ खेल हो गया। खेल विभाग ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता को 21 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया, जबकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में केवल प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ी को 40 हजार रुपये का चेक दिया गया। इस पर स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी ने मौके पर ही विरोध जताया। मामला स्टेडियम में चर्चाओं का विषय बना रहा।
विज्ञापन

प्रिंस कुमार राष्ट्रीय स्तर का एथलीट है, जो पांच बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर चुका है। जनवरी माह में अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में प्रिंस ने पांच हजार मीटर की दौड़ में स्वर्ण और 1500 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीता था। इसके लिए सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में प्रिंस को 21,000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया, लेकिन इसी कार्यक्रम में खेल विभाग के द्वारा एक महिला खिलाड़ी को 40,000 रुपये का चेक दिया गया। खिलाड़ी की उपलब्धि यह बताई जा रही है कि उसने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए नौवां स्थान हासिल किया था। इस पर प्रिंस ने नाराजगी जताई। प्रिंस के कोच और अन्य खिलाड़ियों ने इसे खेल प्रतिभा के साथ भेदभावपूर्ण रवैया बताया है। प्रिंस का कहना है कि अधिकारियों के ऐसे रवैये से अन्य खिलाड़ियों पर भी असर पड़ेगा। यदि अयोग्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और योग्य खिलाड़ियों को हतोत्साहित किया जाएगा तो इससे खेल प्रतिभाएं सामने नहीं आ सकेंगी।
मंत्री के कहने पर दिए 40,000 रुपये
प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि जिस महिला खिलाड़ी को 40 हजार रुपये का चेक दिया गया है उसने प्रदेश सरकार के खेल मंत्री से किट के लिए आर्थिक मदद मांगी थी। मंत्री ने इसके लिए जिलाधिकारी को कहा था। जिला अधिकारी के निर्देश पर ही 40,000 रुपये का चेक दिया गया है। सवाल यह है कि क्या अन्य खिलाड़ी जो किसी भी स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित नहीं कर सके हैं क्या उनको भी किट आदि के लिए खेल प्रोत्साहन समिति ऐसे आर्थिक मदद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें