फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरी तो जमानत पर छूटे, मुर्गे पुलिस के कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआरी तो जमानत पर छूटे, मुर्गे पुलिस के कब्जे में
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। थानाक्षेत्र के नूनाबड़ी गांव स्थित आम के बाग में मुर्गों की लड़ाई पर जुआ खेलने वाले चार आरोपियों को तो थाने से ही जमानत मिलने पर छोड़ दिया गया, लेकिन बरामद हुए मुर्गे अभी तक थाने में पुलिस के कब्जे में हैं। आरोपी अपने मुर्गों को सुपुर्दगी में लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुर्गे छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

गत शुक्रवार को गांव नूनाबड़ी स्थित आम के बाग में मुर्गों की लड़ाई कराकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो मुर्गे कब्जे में लेकर छोटा उर्फ मुस्तकीम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला बडजियाउलहक थाना देवबंद, गजराम पुत्र मुरारीलाल रत्नगढ मोहल्ला आजमगढ़ थाना सिवाल कला बिजनौर, रिजवान पुत्र इशाक निवासी कूंगर कालोनी थाना कुतुबशेर तथा राशिद उर्फ मोनू पुत्र अबरार निवासी शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों से 4060 रुपये नकदी और दो मुर्गे बरामद हुए थे। उसी शाम आरोपियों को थाने से जमानत मिलने पर छोड़ दिया गया था, लेकिन मुर्गों को सपुर्दगी में नहीं दिया गया था। मुर्गों को अपनी सपुर्दगी में लेने के लिए आरोपी तीन दिन से थाने के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मुर्गों को कोर्ट के आदेश के बाद ही सुपुर्दगी में दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें